Weather update : देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर, Lonavala में झरने में 5 बहे

MP-UP समेत 9 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 30 जून 2024 (18:01 IST)
Monsoon Update : देश के कई राज्यों में मानसून प्रवेश कर चुका है। मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश समेत 9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में बारिश ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। मुंबई से सटे लोनावाला में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां मानसून की छुट्टियां मनाने गए एक ही परिवार के 5 सदस्य वॉटर फाल में बह गए हैं। ये वॉटर फाल भूसी बांध के पीछे एक पहाड़ी पर बना हुआ था। इसे रेलवे का झरना कहा जाता है और यह पानी भूसी डैम में प्रवेश करता है।
 
3 बच्चे लापता : पुणे के लोनावला इलाके में भुशी बांध के समीप एक जलाशय में रविवार को एक महिला और 13 वर्षीय एक लड़की की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे लापता हैं। लापता बच्चों की उम्र 4-6 साल के बीच है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुणे देहात के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा कि यह घटना अपराह्न करीब डेढ़ बजे हुई, जिसके बाद तलाश एवं बचाव दलों को मौके पर भेजा गया।
 
देशमुख ने कहा कि हमने 40 वर्षीय महिला और 13 वर्षीय लड़की के शव बरामद किए हैं। घटना में 6 वर्षीय दो लड़कियां और चार वर्षीय एक लड़का लापता हैं। ऐसा लगता है कि वे एक ही परिवार के सदस्य हैं और भुशी बांध से लगभग दो किलोमीटर दूर एक झरने में फिसल गए और जलाशय में डूब गए।
ALSO READ: हूल दिवस पर हेमंत सोरेन गरजे, किया विद्रोह का ऐलान
IMD  ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट : आईएमडी ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 2 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में बारिश ने खोली सरकारी तंत्र की पोल : दिल्ली में शुक्रवार को हुई मूसलधार बारिश से 24 घंटे बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। निचले इलाकों में बसीं कॉलोनियों के घरों के बेसमेंट में पानी भर गया। वहां देखने पर केवल पानी-पानी नजर आ रहा है। यहां खड़ीं गाड़ियां पानी में डूब गईं। लोग मजबूरन अपने वाहन घर के बाहर खड़े कर रहे हैं। इस समस्या से दिल्ली के कई अंडरपास व सब-वे भी दूर नहीं रहे। वे भी शनिवार को जलमग्न दिखे। दिल्ली सरकार ने उन लोगों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है, जो शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण डूब गए।
 
ALSO READ: रियासी आतंकी हमले की जांच में NIA का बड़ा एक्शन, राजौरी में ताबड़तोड़ छापेमारी
केदारनाथ मंदिर के पास एवलॉन्च : रविवार को उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास एवलॉन्च आया। मंदिर के पीछे पहाड़ी पर सुबह 5 बजे गांधी सरोवर के ऊपर बर्फ का बड़ा हिस्सा सरक गया। हालांकि इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। झारखंड के गिरिडीह जिले में मानसून की पहली बारिश में ही एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। गिरिडीह के देवरी प्रखंड में अरगा नदी पर यह पुल 5.5 करोड़ की लागत से बन रहा था, लेकिन शनिवार को बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया। रविवार को नदी की तेज धारा में पुल का गर्डर टूट कर गिर गया। इनपुट एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, संपत्ति विवाद में झूठा कॉल किया

बिहार से पाकिस्तान को पीएम मोदी की चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर हमारे तरकश का केवल एक तीर

LIVE: बिहार में पीएम मोदी बोले, सेना ने सिंदूर उजाड़ने वालों के ठिकानों को खंडहर में बदला

कौन हैं स्वामी रामभद्राचार्य, जिन्होंने सेना प्रमुख से दक्षिणा में मांग लिया PoK

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा कीमतें

अगला लेख