100 से ज्‍यादा गाड़ियां गुजर गईं, रौंदकर क्षत विक्षत हो गया महिला का शव, किसी का दिल नहीं पसीजा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 4 मार्च 2024 (12:25 IST)
More than 100 vehicles passed over woman : एक महिला का शव सड़क पर पड़ा रहा, 100 से ज्‍यादा वाहन गुजर गए, अमानवीयता की पराकाष्‍ठा यह थी कि एक भी वाहन नहीं रूका। कुछ वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे, महिला का शव क्षत विक्षत हो गया, कहीं हाथ तो कहीं पैर। महिला के शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिल दहला देने वाला यह मामला आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का है। यहां एक्‍सप्रेस वे पर महिला के शव को रौंदती रहीं गाड़ियां। खून बहता रहा, लोग निकलते रहे। आलम यह है कि महिला की पहचान ही नहीं हो पा रही है।

महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई है। घटनास्थल से कोई आईडी कार्ड भी नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आशंका है कि महिला आसपास के इलाके की रहने वाली हो सकती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कई घंटों तक पड़ा रहा शव : एक्सप्रेस वे पर इस महिला का शव घंटों पड़ा रहा, जिसे गाड़ियां रौंदती रहीं। सड़क पर महिला के अंग टुकड़ों में बिखर गए थे। शरीर से हाथ और पैर अलग हो गए थे। काफी देर बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नहीं हुई शिनाख्‍त : शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि महिला आसपास के इलाके की रहने वाली हो सकती है। क्या महिला सड़क हादसे की शिकार हुई थी, या किसी ने एक्सप्रेस वे पर शव फेंका, पुलिस इसका पता लगा रही है।

सीसीटीवी की जांच : आशंका जताई जा रही है कि महिला सड़क पार करने की कोशिश कर रही होगी और किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है। अगर सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है, तो यह पता लगाया जाएगा कि किस वाहन ने उसे टक्कर मारी। उस वाहन की शिनाख्त की जाएगी।
Edited by Navin Rangiyal
Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश कुर्सी के लिए बदलते हैं पाला, PM मोदी चला रहे झूठ की फैक्टरी, जानिए किसने लगाया यह आरोप

MP : कूनो के बाद गांधी सागर अभयारण्य में चीते भरने लगे फर्राटे, मुख्यमंत्री ने चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा

पाकिस्तान में सरकार की नहर परियोजनाओं का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हिन्दू मंत्री पर हमला किया

LIVE: CM यादव ने गांधी सागर अभ्यारण्य में 2 चीतों को छोड़ा

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

अगला लेख