Data Story : देश के 10 राज्यों में Corona के 73% से ज्यादा मामले

Webdunia
सोमवार, 10 मई 2021 (14:19 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,66,161 नए मामलों में 73.91 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली समेत 10 राज्यों से आए हैं। इन 10 राज्यों की सूची में केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा भी शामिल हैं।
 
महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे ज्यादा 48,401 मामले आए। वहीं कर्नाटक में 47 हजार 930 और केरल में 35 हजार 801 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 37 लाख 45 हजार 237 है और यह कुल संक्रमितों का 16.53 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 8 हजार 589 की वृद्धि हुई है।
 
कुल उपचाराधीन मामलों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश के 82.89 प्रतिशत मरीज हैं। राष्ट्रीय मृत्यु दर में गिरावट जारी है और वर्तमान में यह 1.09 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में 3754 मरीजों की मौत हो गई। मौत के 72.86 प्रतिशत मामले 10 राज्यों से हैं। इनमें महाराष्ट्र से सबसे अधिक 572, कर्नाटक से 490 मामले आए।
 
भारत में 1 करोड़ 86 लाख 71 हजार 222 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 3 लाख 53 हजार 818 लोगों ने कोरोना को मात दी। स्वस्थ होने वाले 74.38 प्रतिशत लोग 10 राज्यों के थे।
 
मंत्रालय ने बताया कि विदेश से मदद के तौर पर 6738 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 3856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 4688 वेंटिलेटर, बीपैप, सीपैप मशीनें, 16 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र के उपकरण और रेमडेसिविर की करीब तीन लाख शीशियों की आपूर्ति की गई है। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को तुरंत चिकित्सकीय सामान का आवंटन कर खेप भेजी जा रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

आवारा कुत्तों से बचने के लिए इमारत की तीसरी मंजिल तक दौड़ी गाय, क्रेन की मदद से नीचे उताया

विदेश मंत्री डार ने बताया, भारत से किस तरह की वार्ता चाहता है पाकिस्तान?

LIVE : विजय शाह की याचिका पर सुनवाई सोमवार तक टली, FIR मामले में नहीं मिली राहत

नैनीताल चिड़ियाघर में जैव सुरक्षा, निगरानी प्रणाली मजबूत की गई

अगला लेख