Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विदेश मंत्री ने दी लोकसभा में जानकारी, 87 हजार से अधिक भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता

हमें फॉलो करें विदेश मंत्री ने दी लोकसभा में जानकारी, 87 हजार से अधिक भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता
नई दिल्ली , शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (23:43 IST)
S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने शुक्रवार को कहा कि इस साल जून तक 87,026 भारतीयों ने अपनी नागरिकता (citizenship) छोड़ दी। जयशंकर ने एक सवाल के लिखित जवाब में लोकसभा को यह जानकारी दीं उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, 2011 से अब तक 17.50 लाख से अधिक लोग अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ चुके हैं।
 
उन्होंने कहा कि 2022 में 2,25,620 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी जबकि 2021 में उनकी संख्या 1,63,370 और 2020 में 85,256 थी। उससे पहले 2019 में 1,44,017 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी। जयशंकर ने कहा कि पिछले 2 दशक में वैश्विक कार्यस्थल की तलाश करने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या अहम रही है। उनमें से कई भारतीयों ने व्यक्तिगत सुविधा को ध्यान में रखते हुए विदेशी नागरिकता लेने का विकल्प चुना है।
 
उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीय समुदाय राष्ट्र के लिए एक संपत्ति हैं और सरकार ने प्रवासी भारतीयों के साथ अपने संबंधों में व्यापक बदलाव किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मणिपुर हिंसा को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन