Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BSNL, MTNL के 92000 से अधिक कर्मचारी लेंगे VRS, जानिए क्या मिलेगा

हमें फॉलो करें BSNL, MTNL के 92000 से अधिक कर्मचारी लेंगे VRS, जानिए क्या मिलेगा
, सोमवार, 25 नवंबर 2019 (23:31 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) और एमटीएनएल (MTNL) के अब तक  92000 से अधिक कर्मचारियों ने हाल में घोषित स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) योजना के लिए आवेदन  किए हैं।
 
भारतीय संचार निगम लि. (बीएसएनएल) के कर्मचारियों की संख्या करीब 1.50 लाख है। इसमें से करीब एक  लाख कर्मचारी वीआरएस के लिए पात्र हैं। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की प्रभावी तारीख 31 जनवरी 2020 है।
 
BSNL की वीआरएस, 3 दिसंबर 2019 तक खुली रहेगी। कंपनी का मानना है कि अगर 70-80 हजार कर्मचारी  इस विकल्प को चुनते हैं तो इससे कंपनी को वेतन मद में करीब 7000 करोड़ रुपए की बचत होगी।
 
योजना के तहत सभी नियमित और स्थाई कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे। इसमें BSNL के वे कर्मचारी भी  शामिल हैं, जो दूसरे संगठनों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं और 50 साल या उससे ऊपर के हैं।
 
योजना के तहत पात्र कर्मचारियों को अनुग्रह राशि के रूप में पूरे किए गए सेवा वर्षों के एवज में 35 दिनों का  वेतन तथा सेवानिवृत्ति तक बची हुई अवधि के लिए 25 दिनों का वेतन मिलेगा।
 
महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) ने भी अपने कर्मचारियों के लिए वीआरएस योजना शुरू की है। यह  योजना 3 दिसंबर तक खुली रहेगी।
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने MTNL और BSNL की विलय योजना को मंजूरी दी। MTNL दिल्ली और  मुंबई में सेवा देती है, जबकि देश के अन्य भागों में BSNL सेवा देती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एलओसी पर जबरदस्त गोलाबारी, खाई में गिरने से जवान की मौत