Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोशे के दादा बोले, बच्चों को आतंकवाद सिखाना छोड़े पाकिस्तान

हमें फॉलो करें मोशे के दादा बोले, बच्चों को आतंकवाद सिखाना छोड़े पाकिस्तान
मुंबई , गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (07:19 IST)
मुंबई। मुंबई आतंकी हमले के समय जीवित बचे यहूदी बच्चे मोशे के दादा रब्बी नैचमैन होल्त्जबर्ग ने आज कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादी पैदा करने की अपनी नीति पर फिर से गौर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेम और लगाव का प्रसार करना इस दुनिया में ‘एकमात्र विजय’ है।
 
होल्त्जबर्ग ने कहा कि पाकिस्तान को यह बेहतर ढंग से जानना चाहिए कि लोग किस चीज का सामना कर रहे हैं। पिता, भाई, पत्नी और बच्चे के दुखों को देखना चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में कई स्थानों पर हमला किया था। इनमें एक स्थान नरीमन हाउस (चबाड हाउस) भी था।
 
नरीमन हाउस के हमले में होल्त्जबर्ग के बेटे गैवरिएल और बहू रिवका की मौत हो गई थी। इस हमले में उनका पौत्र मोशे जिंदा बच गया था जो हमले के समय दो साल का था।
 
होल्त्जबर्ग ने कहा कि पाकिस्तान लोगों को खासकर बच्चों को आतंकवादी बनने की ‘शिक्षा दे रहा है’ और आतंक की गतिविधियों को विजय नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि अच्छाई और दयालुता का संदेश फैलाने में ही विजय है। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'स्वच्छ भारत अभियान' में अव्वल इंदौर पुरस्कृत