Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ममता बनर्जी, नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय के चिंतन शिविर से बनाई दूरी, नवीन पटनायक भी रहे नदारद

हमें फॉलो करें ममता बनर्जी, नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय के चिंतन शिविर से बनाई दूरी, नवीन पटनायक भी रहे नदारद
, गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022 (17:19 IST)
सूरजकुंड। गृह मंत्रालय द्वारा यहां आयोजित राज्यों के गृहमंत्रियों के चिंतन शिविर में अपने प्रदेशों में गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे ज्यादातर गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा नहीं लिया। गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों में ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल), नीतीश कुमार (बिहार), नवीन पटनायक (ओडिशा) और एम के स्टालिन (तमिलनाडु) हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में केवल दो गैर-भाजपा मुख्यमंत्री- पंजाब के भगवंत मान और केरल के पिनराई विजयन शामिल हुए। बाकी गैर-भाजपा राज्यों का प्रतिनिधित्व या तो कैबिनेट मंत्री या गृह विभाग के प्रभारी राज्यमंत्री द्वारा किया गया।
webdunia
गुरुवार को शुरू हुए 2 दिवसीय सम्मेलन में मान और विजयन के अलावा भाग लेने वाले मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर (हरियाणा), योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), हेमंत विश्व शर्मा (असम), एन बीरेन सिंह (मणिपुर), प्रमोद सावंत (गोवा), माणिक साहा (त्रिपुरा), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड) और प्रेम सिंह तमांग (सिक्किम) हैं।
 
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी बैठक में शामिल हुए। पुरोहित चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं। बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नगालैंड के उपमुख्यमंत्री वाई पैटन भी शामिल हुए। अधिकारियों के अनुसार, चिंतन शिविर के दौरान साइबर अपराधों की जांच, महिला सुरक्षा और तटीय सुरक्षा सुनिश्चित करने सहित आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। भाषा Edited by Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेंसेक्स 213 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 81 अंक मजबूत