रतन टाटा के निधन से अंबानी, अडानी दुखी, जानिए क्या कहा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (10:28 IST)
नई दिल्ली। टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले रतन टाटा 86 वर्ष के थे। भारत के शीर्ष उद्योगपतियों ने बुधवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। रिलायंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने रतन टाटा को भारत के सबसे प्रतिष्ठित और परोपकारी बेटों में से एक बताया।
 
अंबानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह भारत और भारतीय उद्योग जगत के लिए बहुत दुखद दिन है। रतन टाटा का निधन न केवल टाटा समूह के लिए बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर, रतन टाटा के निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है क्योंकि मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया है।
 
 
आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के निधन से भारत और भारतीय उद्योग जगत ने एक दूरदर्शी व्यक्तित्व को खो दिया। टाटा के निधन पर अपने शोक संदेश में बिड़ला ने कहा कि उनके फैसलों ने आर्थिक वृद्धि से परे लोगों के जीवन तथा उद्योगों को प्रभावित किया है।
 
बिड़ला ने कहा कि पिछले कई दशकों से मेरे परिवार और मेरी कई पीढ़ियों का टाटा के साथ करीबी संबंध रहा है। रतन टाटा ने टाटा समूह के बेहतरीन आदर्शों को मूर्त रूप दिया। उनके निर्णयों ने वित्तीय मापदंडों से कहीं आगे जाकर जीवन और उद्योगों को प्रभावित किया है। उनकी विरासत भारतीयों की भावी पीढ़ियों को ईमानदारी के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। भारत और भारतीय उद्योग जगत ने एक सच्चे दूरदर्शी व्यक्तित्व को खो दिया है।
 
महिंद्रा समूह के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'रतन टाटा के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। उनका दृष्टिकोण व्यवसाय से परे था, जिसने एक पीढ़ी को उद्देश्य और निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।'
 
टीवीएस मोटर कंपनी के मानद चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने कहा कि दिवंगत रतन टाटा वास्तव में एक बेहतरीन कारोबारी थे, जिन्होंने देश को व्यापारिक हितों से ऊपर रखा और उनका दृष्टिकोण वास्तव में देश तथा उसके लोगों के लिए परिवर्तनकारी साबित हुआ। श्रीनिवासन ने बयान में कहा कि टाटा वास्तव में एक बेहतरीन कारोबारी थे, एक ऐसा उद्योगपति जो सदी में एक बार ही किसी देश को मिलता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी संगठन का कनेक्शन, चौंकाने वाला खुलासा

Waqf law को लेकर बंगाल में बवाल के बीच CM ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से क्या कहा

MP News: नशे में जैन संतों को पीटने का मामला गर्माया, विरोध में सिंगोली बंद, CM ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

बंगाल में वक्फ पर बवाल, मुर्शिदाबाद के बाद 24 परगना में हिंसा, तोड़फोड़, गाड़ियों में लगाई आग

लश्कर-ए-लूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन अधिनियम : मुख्तार अब्बास नकवी

सभी देखें

नवीनतम

ट्रेन की छत पर चढ़े सैनिक की करंट लगने से मौत

किसने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी, क्या है उसका गुजरात कनेक्शन?

मुरैना में अंबेडकर जयंती पर बवाल और फायरिंग, एक की मौत, एक की हालत गंभीर, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

किरेन रीजीजू ने बताया, क्या है वक्फ कानून का उद्दश्य?

LIVE: राहल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई टली

अगला लेख