मुख्तार गैंग का शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर, हत्या, लूट समेत थे दर्जनों केस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 14 जुलाई 2025 (09:31 IST)
मुख्तार गैंग के शार्प शूटर शाहरुख को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। शाहरुख बिजनौर का रहने वाला था। उसके ऊपर हत्या, लूट समेत दर्जनों केस दर्ज हैं। बता दें कि यूपी STF ने यह एनकाउंटर किया है। एनकांउटर में मारा गया शाहरुख पठान मुख्तार गैंग से जुड़ा था।
<

#WATCH | Muzaffarnagar, Uttar Pradesh | Late gangster Sanjeev Maheshwari Jeeva and mafia don Mukhtar Ansari gang's shooter Shahrukh Pathan killed in an encounter by the Meerut Special Task Force (STF) unit. Shahrukh Pathan fired more than 10 rounds at the police. STF killed… pic.twitter.com/SPwxaHkDj2

— ANI (@ANI) July 14, 2025 >मुख्तार अंसारी के दो बड़े सहयोगी थे। पूर्वांचल का काम मुन्ना बजरंगी देखता था, जबकि पश्चिमी यूपी का काम संजीव माहेश्वरी उर्फ़ जीवा का था। मुख्तार की जेल में मौत हो गई, जबकि जीवा लखनऊ कोर्ट में मारा गया और बजरंगी बागपत जेल में मारा गया। जीवा का ही करीबी शाहरुख पठान आज मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
 
मुख्तार-जीवा गैंग का शार्प शूटर शाहरुख बिजनौर का रहने वाला था। मुठभेड़ सोमवार सुबह छपार थाना क्षेत्र के रोहाना मार्ग पर हुई। घटनास्थल से एक कार, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। पठान पर हत्या, लूट पाट और मारपीट के 12 केस दर्ज हैं। STF को खबर मिली कि शाहरुख पठान छपाक इलाके में है। किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। शाहरुख ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में शाहरुख मारा गया।
 
अपराध की लंबी फेहरिस्त है शाहरुख की : शाहरुख पठान ने साल 2015 में मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पुलिस कस्टडी में आसिफ जायदा नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार होने के बाद जेल में रहने के दौरान संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी के संपर्क में आ गया और संजीव जीवा के लिए काम करने लगा। कुछ दिन जेल में रहने के बाद यह सिविल लाइन मुजफ्फरनगर से साल 2016 मैं फरार हो गया। फरारी के दौरान जीवा के कहने पर इसने हरिद्वार में वहां के कंबल व्यापारी गोल्डी की हत्या 2017 में कर दी थी। इसी फरारी के दौरान आसिफ जायदा मर्डर केस के गवाह आसिफ जायदा के पिता की हत्या साल 2017 में मुजफ्फरनगर में कर दी थी।

इस हत्या के बाद इसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद शाहरुख फिर गिरफ्तार हुआ। गोल्डी मर्डर केस में संजीव जीवा के साथ उम्र क़ैद की सजा हो गई थी। अभी जमानत पर चल रहा था। करीब छह महीने पहले जमानत पर आने के बाद इसने हत्या के मुकदमों के गवाही देने वालो को धमकाना शुरू किया। फिर संभल उस पर हत्या के प्रयास और धमकी देने का मुकदमा किया गया था, जिसमें यह वांछित चल रहा था, जिसकी तलाश की जा रही थी। आज एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ ने छपार इलाके में उसे घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई हैं।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख