Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Indian Army के नए चीफ होंगे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian Army के नए चीफ होंगे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
, सोमवार, 16 दिसंबर 2019 (23:05 IST)
नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Lieutenant General Manoj Mukund Narwane) सेना के नए प्रमुख होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे वर्तमान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का स्थान लेंगे, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे अभी जनरल रावत के बाद सबसे वरिष्ठ हैं। इस तरह सरकार ने उनकी वरिष्ठता को बरकरार रखते हुए उन्हें शीर्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे इस समय 13 लाख जवानों वाली सेना के उप प्रमुख हैं।

22 अप्रैल 1960 को जन्में लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन और पूर्वी मोर्चे पर इंफेंट्री ब्रिगेड की कमान भी संभाली है। 
 
इसके अलावा वे 3 साल तक म्यांमार में भारतीय दूतावास में भारत के रक्षा प्रशिक्षक के रूम में भी काम कर चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे देश के 28वें सेनाध्यक्ष होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घुसपैठ की नापाक कोशिश, भारी गोलाबारी, भारत की जवाबी कार्रवाई से थर्राया पाकिस्तान