वो मुलायम सिंह जिन्‍होंने राजनीति ही बदल दी, कुछ ऐसा था नेताजी का सियासी सफर...

अवनीश कुमार
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के अंदर मुलायम सिंह एक ऐसा नाम जिन्होंने पहलवानी से लेकर शिक्षक तक की भूमिका बेहद अच्छे से निभाई और फिर जब राजनीति में कदम रखा तो राजनीति की दिशा और दशा ही बदल दी। इस सफर में मुलायम सिंह यादव कई दलों में रहे। कई बड़े नेताओं की शागिर्दी की, लेकिन उसके बाद समाजवादी पार्टी बनाई और उत्तर प्रदेश पर एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार राज किया। मुलायम सिंह यादव के निधन से समाजवादी राजनीति के एक युग का अंत हो गया है।

कुछ ऐसा था राजनीतिक सफर : राजनीति के दांवपेच उन्होंने 60 के दशक में राममनोहर लोहिया और चरण सिंह से सीखे। लोहिया ही उन्हें राजनीति में लेकर आए। लोहिया की ही संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने उन्हें 1967 में टिकट दिया और वह पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे। उसके बाद वह लगातार प्रदेश के चुनावों जीते रहे विधानसभा तो कभी विधानपरिषद के सदस्य बनते रहे। उनकी पहली पार्टी अगर संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी थी तो दूसरी पार्टी बनी चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय क्रांति दल। जिसमें वह 1968 में शामिल हुए। चरण सिंह की पार्टी के साथ जब संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी का विलय हुआ तो भारतीय लोकदल बन गया।

8 बार रहे विधायक : मुलायम सिंह यादव 1967 से लेकर 1996 तक 8 बार उत्तर प्रदेश में विधानसभा के लिए चुने गए। एक बार 1982 से 87 तक विधान परिषद के सदस्य रहे। 1996 में ही उन्होंने लोकसभा का पहला चुनाव लड़ा और चुने गए। इसके बाद से अब तक 7 बार लोकसभा में पहुंच चुके हैं। अब भी लोकसभा सदस्य 1977 में वह पहली बार यूपी में मंत्री बने। तब उन्हें कॉ-ऑपरेटिव और पशुपालन विभाग दिया गया। 1980 में लोकदल का अध्यक्ष पद संभाला। 1985-87 में उत्तर प्रदेश में जनता दल के अध्यक्ष रहे। पहली बार 1989 यूपी के मुख्यमंत्री बने। 1993-95 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। 2003 में तीसरी बार सीएम बने और चार साल तक गद्दी पर रहे। 1996 में जब देवगौडा सरकार बनी, तब मुलायम उसमें रक्षा मंत्री बने।
Edited: By Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

Chattisgarh: नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया

41 साल बाद फिर ISS पर लहराएगा तिरंगा, क्या बोले पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में नौसेना भवन का क्लर्क गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में बस गिरने से 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

LIVE: रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में बस गिरने से 2 की मौत

अगला लेख