Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई को बारिश से राहत, स्कूल-कॉलेज आज भी बंद

हमें फॉलो करें मुंबई को बारिश से राहत, स्कूल-कॉलेज आज भी बंद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 9 जुलाई 2024 (11:06 IST)
Mumbai rain : मुंबई में मंगलवार को बारिश थमने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कुछ स्थानों पर भारी से बेहद भारी बारिश और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर स्कूल-कॉलेज बंद हैं। 
 
महानगर में एक दिन पहले बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। हवाई, रेल तथा सड़क यातायात बाधित हो गया था। मंगलवार को सुबह देश की आर्थिक राजधानी में बादल छाये रहे, लेकिन बारिश थम गई है।
 
मुंबई की ‘लाइफ लाइन’ मानी जाने वाली उपनगरीय रेल सेवाएं भी पटरी पर लौट आईं। कल पटरियों पर जलजमाव होने की वजह से कई उपनगरीय ट्रेनें विलंब से चलीं, तथा कुछ को रद्द करना पड़ा था। उपनगरीय सेवाएं पांच से 10 मिनट के मामूली विलंब से चल रही हैं। शहर और उपनगरों में कहीं भी कोई बड़ा जलभराव नहीं हुआ और सड़क यातायात सुचारू रूप से जारी है।
 
मुंबई में आज हाईटाइड की भी चेतावनी दी गई है। दोपहर दो बजकर 33 मिनट पर अरब सागर में 4.31 मीटर ऊंचाई तक लहर उठने की संभावना है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान द्वीप शहर में औसतन 141.97 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि पूर्वी हिस्से में 116.61 मिलीमीटर और पश्चिमी हिस्से में 142.58 मिलीमीटर बारिश हुई।
 
बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम के एक अधिकारी ने कहा कि जलभराव के कारण वडाला के संगम नगर को छोड़कर किसी भी मार्ग को परिवर्तित या छोटा नहीं किया गया। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कठुआ हमले में 5 जवानों की मौत, क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ?