Weather update : मुंबई में फिर आफत की बारिश, जानिए देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Webdunia
सोमवार, 27 जुलाई 2020 (10:10 IST)
मुंबई/ नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाली मुंबई में मध्य और पश्चिमी मुंबई के कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। दादर, अंधेरी, कुर्ला, हिंदमाता, सायन में बारिश से सड़कों पर जलजमाव हो गया है। मुंबई में रविवार रात से लगातार बारिश हो रही है। कोलाबा में 24 घंटे में 60 मिलीमिटर बारिश हुई। बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। बारिश ने एक बार फिर बीएमसी के दावों की पोल खोल दी है।
 
दिल्ली में हो सकती है हल्की बारिश : राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी आज हल्की बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार को छिटपुट स्थानों पर बारिश जारी रहेगी। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत में व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में मानसून की व्यापक सक्रियता के चलते देश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इन राज्यों में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश : हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण राजस्थान, दक्षिणी मध्यप्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सामान्य मानसून से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल में हल्की बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। उत्तरप्रदेश, उत्तरी हरियाणा, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
 
बाढ़ से हाल बेहाल असम और बिहार : असम और बिहार में बाढ़ से हालात और अधिक गंभीर हो गए  तथा रविवार को बाढ़ के कारण 5 और लोगों की मौत हो गई। इन दो राज्यों में बाढ़ से करीब 40 लाख लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी बाढ़ संबंधी नियमित रिपोर्ट में बताया कि राज्य में 5 और लोगों की मौत बाढ़ के कारण हो गई है जिसके कारण 102 लोगों की मौत बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में हो चुकी है तथा 26 लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हुई। प्राधिकरण ने बताया कि राज्य में 24.76 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सर्वाधिक 4.7 लाख से अधिक लोग गोवालपारा में प्रभावित हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह बने जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष, प्रशांत किशोर ने किया ऐलान

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को आएंगे भोपाल, महिला सम्मेलन को करेंगे संबोधित, अहिल्याबाई पर जारी करेंगे डाक टिकट

Nagpur : 155 करोड़ की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा, कारोबारियों ने बनाई 50-60 फर्जी कंपनियां, 4 आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख