मुसलमान इबादत से मुस्लिम, लेकिन राष्ट्रीयता से हिन्दू : भागवत

Webdunia
गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017 (08:29 IST)
बैतूल। देश की एकता के लिए विविधता को अच्छा बताते हुए आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मुसलमानों की इबादत का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन उनकी राष्ट्रीयता हिन्दू है।
 
भव्य ‘हिन्दू सम्मेलन’ में बड़ी तादात में आए लोगों को बुधवार को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, 'जो हिन्दुस्तान में रहते हैं और यहां की परम्परा का आदर करते हैं, वे सभी हिन्दू हैं। मुसलमान इबादत से मुस्लिम होंगे, लेकिन राष्ट्रीयता से हिन्दू हैं। ऐसी स्थित में सभी हिन्दुओं के लिए हिन्दुस्तान की जिम्मेदारी है।
 
उन्होंने कहा कि भारत वर्ष के समाज को दुनिया हिन्दू कहती है। सभी भारतीय हिन्दू हैं और हम सब एक हैं। देश के सम्मान के लिए हिन्दुओं को सजग रहना होगा।
 
उन्होंने कहा, 'दुनिया कहती है कि भारत को विश्व गुरु बनना है। ऐसे में भारत के लिए हम जवाबदेह हैं। हिन्दू को आपसी मतभेद एवं मनभेद भुलाकर संगठित होना जरूरी है। हम सभी को एकजुट होकर निर्बल भाईयों की चिंता करनी होगी।'
 
भागवत ने कहा कि भले ही हमारी जाति एवं उपजाति अलग हो, पूजा पद्घति अलग हो, भाषा अलग हो, लेकिन हृदय की भाषा एक है। विविधता जीवन की सुंदरता है लेकिन विविधता में भी एकता होनी चाहिए।
 
भागवत ने बैतूल में आयोजित इस विशाल हिन्दू सम्मेलन में लोगों से तीन संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे संकल्प लें कि हम सब एक हैं और एक दूसरे के साथ भेद का आचरण नहीं करेंगे। इनके साथ ही भागवत ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण और देश का गौरव बढ़ाने वाले कामों को करने का संकल्प लेने को कहा। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, कीमत 85,000 के पार, चांदी के दाम भी बढ़े

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

Maha Kumbh 2025 : भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, डेड बॉडी पानी में डाल दी, क्या महाकुंभ का सच छुपा रही है सरकार

ग्लोबल फायर इंडेक्स की लिस्ट जारी, पाकिस्तान को बड़ा झटका, जानिए कहां है भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Somnath Bharti : सोमनाथ भारती की प्रोफाइल, मालवीय नगर में AAP के कब्जे को रख पाएंगे बरकरार

जयशंकर बोले, भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंध पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण

LIVE: 10 साल में 25 करोड़ गरीब हटे, 5 दशक तक सिर्फ नारे ही लगे

इंदौर के 2 स्कूलों को मिली RDX और मानव बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, मामला दर्ज

UP: खड़ी मालगाड़ी से टकराई अन्य मालगाड़ी, 2 लोको पायलट मामूली रूप से घायल

अगला लेख