नागपुर में बाढ़ से 10,000 घर प्रभावित, घरों में घुसा कीचड़

Webdunia
रविवार, 24 सितम्बर 2023 (14:14 IST)
nagpur rain
Nagpur rains : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार सुबह नागपुर में बारिश की स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत करने के लिए उनके घर भी गए। उन्होंने बताया कि बाढ़ से 10,000 घर प्रभावित हुए हैं। घरों में कीचड़ घुस गया है।
 
उन्होंने कहा कि 3 घंटों में 109 मिलीमीटर तक बारिश हुई जिसमें शनिवार तड़के 2 बजे से 4 बजे तक 90 मिमी बारिश हुई। इस दौरान शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए।
 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विदर्भ के सबसे बड़े शहर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) बचाव और राहत अभियान में लगे हैं।
 
उन्होंने कहा कि इसमें तकरीबन 10,000 घर प्रभावित हुए हैं। घरों में कीचड़ घुस गया है। प्रशासन दवाई उपलब्ध कराने के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई कराने में मदद कर रहा है। काफी नुकसान हुआ है। अगर कुछ कदम पहले उठा लिए जाते तो हम नुकसान को कम कर सकते थे।
 
 
उपमुख्यमंत्री ने सुबह शहर के सबसे बड़े जलाशय अंबाझरी झील के आसपास के इलाकों का दौरा किया था जिसकी शनिवार को भारी बारिश के कारण बाड़ टूट गई थी।
 
फडणवीस ने बताया कि नाग नदी की सुरक्षा करने वाली दीवार और अन्य संरचनाओं को दोबारा बनाना पड़ेगा। राज्य सरकार भी अंबाझरी झील को लेकर बुनियादी ढांचे के निर्माण की योजना बना रही है जिससे जलस्तर अधिक बढ़ने पर नुकसान कम हो।
 
बारिश से संबंधित घटनाओं में शनिवार को 4 लोगों की मौत हो गई जिनमें 53 वर्षीय एक महिला भी शामिल हैं जिन्हें लकवा था। जबकि 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

अगला लेख