'नमो टी स्टॉल' भाजपा की आधिकारिक योजना नहीं : शेलार

Webdunia
शनिवार, 28 मई 2016 (20:01 IST)
मुंबई। भाजपा ने शनिवार को कहा कि महानगर की सड़कों पर 'नमो टी स्टॉल' पार्टी की आधिकारिक योजना नहीं है। इसका प्रस्ताव पार्टी के एक पार्षद ने दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'नमो' से भी संबोधित किया जाता है।
 
मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा, मैंने खबरें पढ़ीं कि हमारे पार्षद प्रकाश गंगाधारे ने रोजगार सृजन और आम आदमी को सुविधा देने के विचार से यह प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा, हम भावनाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन यह भाजपा का आधिकारिक प्रस्ताव नहीं है। यह पार्षद का निजी विचार है। गंगाधारे ने जब यह विचार दिया तो इसे शिवसेना के महानगर में 'शिव' वडापाव ढाबा खोलने के प्रयास के जवाब में माना गया।
 
नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर योजनाओं और संपतियों का नाम रखे जाने को लेकर ॠषि कपूर के रुख का समर्थन करते हुए शेलार ने कहा, मुंबई में सड़कों, स्टेशनों, भवनों और योजनाओं का नाम किसी व्यक्ति या एक परिवार के लोगों के नाम पर रखे जाने की सीमा होनी चाहिए। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम में मारे गए शुभम द्विवेदी के नाम पर कानपुर में पार्क और चौक का नाम रखा जाएगा

कब लेंगे पहलगाम का बदला, अबकी बार तो आर-पार के जोश में हैं जवान

पहलगाम हमले के बाद यूपी में पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेजने का सिलसिला शुरू

भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मस्जिद के अंदर नारेबाजी करने का आरोप

लंदन में पाकिस्तानी दूतावास अधिकारी की शर्मनाक हरकत, विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की फोटो के साथ किया ये इशारा

अगला लेख