नंद कुमार साय बने राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष

Nand Kumar Sai
Webdunia
मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 (18:25 IST)
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंद कुमार साय ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। 
        
साय ने यहां अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद कहा कि आदिवासी समाज का समग्र विकास नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि देश के दूरदराज के इलाकों में आदिवासी समुदायों की रक्षा उनका मुख्य एजेंडा होगा। उन्होंने कहा कि आयोग को आदिवासी समाज के सशक्तीकरण का उपकरण बनाया जाएगा।  
    
साय को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वे अविभाजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से तीन बार लोकसभा सांसद, दो बार राज्यसभा सांसद और तीन बार विधायक रहे हैं। 
 
इसके अलावा वे अविभाजित मध्यप्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता तथा छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। वे लोकसभा और राज्यसभा की संसदीय समितियों में सदस्य रहे हैं। आयोग के अध्यक्ष के रूप में साय का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख