चुनाव से पहले बिना शर्त राजग में शामिल हुए, इसमें बने रहेंगे : नारा लोकेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 जून 2024 (00:46 IST)
Nara Lokesh's statement regarding National Democratic Allianc : तेदेपा महासचिव नारा लोकेश ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी चुनाव से पहले बिना शर्त राजग में शामिल हुई थी और इसलिए वह बिना शर्त राजग में बनी रहेगी। उंदावल्ली में तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के आवास पर लोकेश ने मोदी के नेतृत्व की सराहना की।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश मेंं भाजपा की प्रचंड जीत के 5 बड़े कारण
लोकेश ने कहा, हम चुनाव से पहले बिना शर्त राजग में शामिल हुए थे; हम बिना शर्त राजग में में बने रहेंगे, हमारा मानना ​​है कि उन्हें (मोदी) भारत का प्रधानमंत्री होना चाहिए और इसके बारे में कोई दूसरा विचार नहीं है। हालांकि उन्होंने तर्क दिया कि संबंध सहयोगी होना चाहिए और यदि निवेश का कोई अवसर सामने आ रहा है, तो हम चाहेंगे कि यह आंध्र प्रदेश को मिले और हमें इसके लिए केंद्र सरकार के पक्ष की आवश्यकता है।
ALSO READ: अगला लोकसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे शशि थरूर?
लोकेश ने जोर देकर कहा, हम निश्चित रूप से इसके लिए कहेंगे। यह एक सहयोगी संबंध बनाने के बारे में है, जो राज्य के हितों, हर राज्य के हित का प्रतिनिधित्व करता है। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता ने कहा, तेदेपा का रुख पहले दिन से ही स्पष्ट रहा है। तेदेपा तेलुगु लोगों के हितों का प्रतिनिधित्व करती है। हम जाति, पंथ और धर्म नहीं जानते। हम केवल तेलुगु लोगों के लिए खड़े हैं। हमारा मानना ​​है कि तेलुगु राज्य एक मजबूत राज्य होना चाहिए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: घाना की संसद में बोले पीएम मोदी, बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं

यूपी मंत्रिमंडल ने रोजगार मिशन के गठन को दी मंजूरी, 1 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करने का है लक्ष्य

मध्यप्रदेश में ओवरब्रिज से लेकर सड़कें बांट रहीं मौत, बारिश में सुरंग वाली सड़क ने खोली भ्रष्टाचार की पोल

संजय राउत ने फडणवीस से की सालियान मौत मामले में माफी की मांग

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव लुधियाना में 7 जुलाई को इंटरएक्टिव सेशन और उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

अगला लेख