मनमोहन सिंह के बयान पर नाराज हुआ नरसिंहराव का परिवार, पोता बोला- राजीव गांधी को ठहराना चाहिए जिम्मेदार

Webdunia
गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (12:21 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सिख विरोधी दंगों पर दिए लेकर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक हड़कंप मच गया है। मनमोहन सिंह के इस बयान के बाद नरसिंहराव का परिवार नाराज हो गया है। नरसिंहराव के पोते एनवी सुभाष ने कहा है कि मनमोहन सिंह को तुरंत बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। सुभाष ने कहा कि अगर वे नरसिंहराव को इस दंगे के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो उन्हें इसके लिए राजीव गांधी को भी दोषी ठहराना चाहिए।
 
क्या कहा था मनमोहन सिंह ने : पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की जयंती के अवसर पर दिल्ली में आयोजित किए गए कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने कहा कि जब 84 के दंगे हुए तो इंद्र कुमार गुजराल उस समय के गृहमंत्री नरसिंहराव के पास गए और उनसे कहा कि स्थिति बहुत संवेदनशील है। ऐसे में सरकार जितनी जल्दी सेना को बुला ले, उतना बेहतर रहेगा। अगर वह सलाह मान ली गई होती तो इतने बड़े नरसंहार को टाला जा सकता था। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली समेत देश के कई शहरों में सिख विरोधी दंगे हुए थे जिसमें करीब 3,000 लोग मारे गए थे।ALSO READ: 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर मनमोहन सिंह का बड़ा बयान, मान ली होती सलाह तो रुक सकता था नरसंहार
 
नरसिंहराव को ठहरा रहे हैं जिम्मेदार : एनवी सुभाष ने कहा कि वे मनमोहन सिंह के बयान से बेहद दुखी हैं। सुभाष ने कहा कि अगर वे नरसिंहराव को इस दंगे के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो उन्हें इसके लिए राजीव गांधी को भी दोषी ठहराना चाहिए। सुभाष ने कहा कि अगर वे सिख दंगे से आहत थे तो उन्हें नरसिंहराव की कैबिनेट में शामिल नहीं होना चाहिए था। मनमोहन सिंह अपने बयान पर बिना शर्त हमारे परिवार से माफी मांगें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

‘ऑपरेशन महादेव’, जानिए कैसे मिला सेना के अभियान को यह कोड नेम, क्या है महत्व

कौन हैं प्रणीति शिंदे, जिसने ऑपरेशन सिंदूर को बताया तमाशा, क्‍या है राहुल गांधी से उनका कनेक्‍शन?

कैसे हुई पहलगाम के गुनहगारों की पहचान, अमित शाह ने लोकसभा में बताया

सोता रहा डॉक्टर, चली गई मरीज की जान, मेरठ मेडिकल कॉलेज में घोर लापरवाही

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने नहीं दिया मौका, क्या बोले मनीष तिवारी

अगला लेख