मां हीरा बेन का आशीर्वाद लेने आज गुजरात जाएंगे नरेंद्र मोदी, जानिए दोनों से जुड़ीं 5 खास बातें

Webdunia
रविवार, 26 मई 2019 (09:30 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद मां हीराबेन का आशीर्वाद लेने रविवार को गुजरात जाएंगे। मोदी के साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी गुजरात दौरे पर होंगे। पीएम मोदी और शाह आज शाम करीब 5 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। जानिए मोदी और उनकी मां से जुड़ी 5 खास बातें... 

हीरा बा गुजरात के गांधीनगर में अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं। 98 वर्ष की उम्र में भी वह अपने काम खुद कर लेती है। 
पीएम मोदी कोई भी बड़ा काम करने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। मोदी अपने जन्मदिन पर और चुनाव से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। 
नरेंद्र मोदी 2016 में अपने 67वें जन्मदिन पर जब मां से मिलने गए थे तो उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि मां की ममता, मां का आर्शीवाद जीवन जीने की जड़ी-बूटी होता है।
इस लोकसभा चुनाव में वोट डालने से पहले भी वह मां से मिलने पहुंचे थे तब मां ने मां ने उनके माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया और मुंह भी मीठा कराया। हीराबेन ने उन्हें नारियल, 500 रुपए और मिश्री भेंट की।
हीराबेन 98 वर्ष की है। चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव हो या स्थानीय निकाय चुनाव, हीरा बेन वोट डालने जरूर जाती है। इस बार भी उन्होंने अपने बेटे पंकज के साथ जाकर मतदान किया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया यह आरोप...

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

अगला लेख