करोड़पति हैं मोदी, जेटली के पास सबसे ज्यादा...

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (18:11 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास कुल एक करोड़ 13 हजार रुपए मूल्य की परिसंपत्ति है  जिसमें से डेढ़ लाख रुपए की राशि नकद है। वहीं वित्तमंत्री अरुण जेटली की कुल संपत्ति 67.62 करोड़ रुपए और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की संपत्ति 5.33 करोड़ रुपए है।
       
मोदी की ओर से एक सरकारी वेबसाइट पर डाली गई जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2017 तक उनकी कुल संपत्ति का मूल्य एक करोड़ तेरह हजार 403 रुपए था, जिनमें से डेढ़ लाख रुपए की राशि नकद है। इसके पिछले वित्त वर्ष में यह राशि 89 हजार 700 रुपए थी।
       
वेबसाइट पर मोदी के अलावा वित्तमंत्री अरुण जेटली की कुल संपत्ति 67.62 करोड़ रुपए, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की 5.33 करोड़ रुपए और मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की 1.55 करोड़ रुपए है।
       
यहां यह गौर करने लायक है कि वित्तमंत्री की कुल संपत्ति वित्त वर्ष 2015-16 में जहां 60.99 करोड़ रुपए थी वही वित्त वर्ष 2016-17 में बढ़कर 67.62 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। इसमें से 64 लाख रुपए विभिन्न बैंक खातों में जमा हैं, जबकि एक करोड़ 29 लाख रुपए मूल्य के जेवरात हैं।  
       
मोदी सरकार ने शासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी मंत्रियों तथा उनके निकटतम पारिवारिक सदस्यों के बारे में 31 अगस्त तक संपत्ति का खुलासा करना अनिवार्य बनाया था लेकिन 76 मंत्रियों में से केवल 15 ने ही अभी तक अपनी संपत्तियों का ब्यौरा सार्वजनिक किया है। 
 
जिन मंत्रियों ने इस समय सीमा का अनुपालन नहीं किया उनमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, कोयला मंत्री पीयूष गोयल, सूचना प्रसारण और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी तथा महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी प्रमुख हैं। (वार्ता)  
Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

बड़ी खबर, रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी, जापान तक असर, अमेरिका में अलर्ट

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

अगला लेख