प्रधानमंत्री मोदी बोले, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएं अधिकारी...

Webdunia
शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (17:38 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारियों को योजनाओं और कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर देना चाहिए।
 
मोदी ने 90 से अधिक अपर सचिव एवं संयुक्त सचिवों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारियों को प्रत्येक योजना और कार्यक्रम को अलग तरीके से लेना चाहिए जिससे उनको बेहतर ढंग से लागू किया जा सके। प्रधानमंत्री की शीर्ष अधिकारियों के साथ यह 5वीं बैठक थी। 
 
शुक्रवार देर शाम हुई इस बैठक के दौरान अधिकारियों ने प्रशासन, सामाजिक कल्याण, आदिवासी विकास, कृषि, बागवानी, पर्यावरण एवं वन, शिक्षा, योजना क्रियान्वयन, शहरी विकास तथा परिवहन व्यवस्था के संबंध में अपने अनुभव एवं विचार व्यक्त किए। 
 
वैश्विक स्तर पर भारत के पक्ष में बने माहौल का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बैठक में शीर्ष अधिकारियों से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बेहतर ढंग से लागू की गई योजनाओं और कार्यक्रमों का अध्ययन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक नया भारत बनाने की दिशा में स्पष्ट लक्ष्यों के साथ बढ़ा जाना चाहिए। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख