Hanuman Chalisa

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और जेडीयू में खींचतान, जेडीयू ने कहा 25 सीटों से कम मंजूर नहीं

Webdunia
सोमवार, 4 जून 2018 (08:26 IST)
बिहार में जेडीयू ने भले ही भाजपा के गठबंधन से सरकार बना ली हो, लेकिन नीतीश कुमार समय-समय पर मुद्दों को लकेर भाजपा से अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे हैं। अब जेडीयू लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पर 25 सीटों को लेकर दबाव बना रही है। रविवार को पटना में नीतीश कुमार के घर पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक हुई थी। इसी में यह बात निकलकर सामने आई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बिहार के लिए खास पैकेज का ऐलान तो किया लेकिन विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया।
 
भाजपा से बड़ी पार्टी जेडीयू
जेडीयू ने साफ कर दिया है कि बिहार में वह बड़ी पार्टी है और भाजपा छोटी पार्टी, इसलिए अगले वर्ष होने वाले चुनाव में भी जेडीयू ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और भाजपा कम सीटों पर। सीट बंटवारे के मामले पर जेडीयू नेता अजय आलोक ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर जेडीयू में कहीं भी भ्रम की स्थिति नहीं है, हम 25 सीटों पर चुनाव लड़ते रहे हैं और भाजपा 15 पर, अब कई अन्य पार्टियां भी हमारे साथ हैं तो सभी बड़े नेता मिलकर सीटों के बंटवारे पर फैसला करेंगे, बिहार में एनडीए गठबंधन का चेहरा नीतीश कुमार होंगे। 
 
अमित शाह ने की पासवान से मुलाकात
दिल्ली में अमित शाह ने भी बिहार की सियासत के एक और बड़े चेहरे रामविलास पासवान से मुलाकात की है. माना जा रहा है कि भाजपा बिहार में दलितों के मुद्दे पर अपनी मोर्चेबंदी को पुख्ता करने की कोशिश में है।
 
तेजस्वी ने कसा तंज, क्या नीतीश, मोदी से बड़े नेता
नीतीश और भाजपा के बीच खींचतान पर लालू की पार्टी आरजेडी तंज कस रही है। लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कहा है, सुशील मोदी बताएं क्या नीतीशजी बिहार में नरेंद्र मोदी से बड़े और ज्यादा प्रभावशाली नेता हैं? नीतीश जी के प्रवक्ता सुशील मोदी क्या अब भी जेडीयू के हाथों अपने सबसे बड़े नेता को बेइज्जत कराते रहेंगे? नीतीश जी ने कहा था कि उन्होंने सुशील मोदी के कहने से भोज से मोदी जी की थाली खींची थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

अगला लेख