प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 'मन की बात'

Webdunia
शनिवार, 29 जुलाई 2017 (23:07 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में कल विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखेंगे। मन की बात की यह 34 वीं श्रृंखला होगी और सुबह 11 बजे आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ एम चैनलों (एफएम गोल्ड और एफएम रेनबो), स्थानीय रेडियो स्टेशन, विविध भारती स्टेशन और पांच सामुदायिक रेडियो स्टेशनों पर इसका प्रसारण किया जाएगा।
 
महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता से सामाजिक, सांस्कृतिक और सामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं। इसके लिए वे लोगों से सुझाव भी आमंत्रित करते हैं। ये सुझाव पत्र, फोन और सोशल मीडिया के जरिए भेजे जा सकते हैं। मन की बात का क्षेत्रीय भाषाओं में भी उसी दिन गैर हिन्दीभाषी क्षेत्रों में शाम आठ बजे प्रसारण किया जाएगा और इसे संबंधित राज्यों में स्थानीय रेडियो केन्द्रों सहित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से रिले किया जाएगा।
 
इस महत्वपूर्ण प्रसारण का अनूठा पहलू यह है कि दूरदर्शन और कई निजी टेलीविजन समाचार चैनलों द्वारा भी इसे साथ साथ प्रसारित किया जाता है। मोबाइल एप और आल इंडिया रेडियो लाइव के जरिये इसे विश्व के अन्य भागों में भी सुना जा सकता है। (वार्ता)
 
Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Gaza: रफ़ाह में इसराइली हमले में बड़ी संख्या में लोग हताहत

रणजीत हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम दोषमुक्त, 22 साल पुराने मामले में हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

राहुल गांधी की मुश्किल बढ़ी, भाषण में किया था वीर सावरकर का अपमान

मिजोरम में दर्दनाक हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 2000 की मौत, 8000 से ज्यादा फंसे, पीएम मोदी ने किया वादा

अगला लेख