PM मोदी ने शुरू की रो-पैक्स सेवा, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात को होगा बड़ा फायदा

Webdunia
रविवार, 8 नवंबर 2020 (12:40 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के हजीरा  से घोघा के बीच रो-पैक्स सेवा (Ro-Pax ferry service) को हरी झंडी दिखाई। रो-पैक्स फेरी सर्विस शुरू होने से सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात को बड़ा फायदा होगा।
 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज घोघा और हजीरा के बीच रोपैक्स फेरी सर्विस शुरू होने से सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात दोनों क्षेत्र के लोगों का वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है। हजीरा में आज नए टर्मिनल का भी लोकार्पण किया गया है।
 
मोदी ने कहा कि इस सेवा से समय तो बचेगा ही आपका खर्च भी कम होगा। इसके अलावा सड़क से ट्रैफिक कम होगा, वो प्रदूषण कम करने में भी मदद करेगा। सालभर में करीब 80 हजार गाड़ियां और करीब 30 हजार ट्रक इस नई सेवा का लाभ ले सकेंगे। इससे पेट्रोल डीजल की भी बचत होगी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि सबसे बड़ी बात ये है कि गुजरात के एक बड़े व्यापारिक केंद्र के साथ सौराष्ट्र की ये कनेक्टिविटी इस क्षेत्र के जीवन को बदलने वाली है। अब सौराष्ट्र के किसानों और पशुपालकों को सब्जी, फल और दूध को सूरत पहुंचाने में ज्यादा आसानी होगी।
 
उन्होंने कहा कि आज गुजरात में समुद्री कारोबार से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपेसिटी बिल्डिंग पर तेज़ी से काम चल रहा है। जैसे गुजरात मेरीटाइम क्लस्टर, गुजरात समुद्री विश्वविद्यालय, भावनगर में सीएनजी टर्मिनल, ऐसी अनेक सुविधाएं गुजरात में तैयार हो रही हैं।
 
आज देश भर की समुद्री सीमा में पोर्ट्स की कैपिसिटी को भी बढ़ाया जा रहा है। नए पोर्ट्स का भी तेजी से निर्माण हो रहा है। देश के पास करीब 21 हजार किमी का जो जलमार्ग है, वो अधिक से अधिक कैसे देश के काम आए, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं, जानें ताजा कीमतें

मुंबई में रातभर से बारिश, लोकल ट्रेनें लेट, बीएमसी ने कहा, जरूरी न हो तो बाहर न निकले

बांग्लादेश: क्या मोहम्मद यूनुस छोड़ देंगे पद?

Weather Update: पांच राज्यों में मानसून की एंट्री, मुंबई फिर भारी बारिश से लबालब, ट्रेनें प्रभावित

LIVE: देश में कोरोना की आहट, महाराष्ट्र में 43 नए मामले, मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन छोड़कर गई मिस इंग्लैंड, लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख