Publish Date: Wed, 19 Oct 2022 (14:38 IST)
Updated Date: Wed, 19 Oct 2022 (15:23 IST)
अडालज (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि हाल ही में शुरू की गई 5G दूरसंचार सेवा देश में शिक्षा प्रणाली को अगले स्तर तक ले जाएगी। उन्होंने गांधीनगर जिले के अडलाज शहर में गुजरात सरकार के 'मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' पहल की शुरुआत करने के बाद यह बात करते कहा कि अंग्रेजी भाषा केवल संवाद का एक माध्यम है। इस अवसर पर मोदी ने स्मार्ट क्लास भी अटैंड की।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजी के ज्ञान को बौद्धिक होने की निशानी के रूप में माना जाता था जबकि अंग्रेजी भाषा केवल संवाद का माध्यम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 5G सेवा स्मार्ट सुविधाओं, स्मार्ट क्लासरूम और स्मार्ट शिक्षण से आगे जाएगी। यह हमारी शिक्षा प्रणाली को अगले स्तर पर ले जाएगी।
उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय भाषाओं के उपयोग की वकालत की कि अंग्रेजी से असहज लोग पीछे न रहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले अंग्रेजी भाषा के ज्ञान को बौद्धिक होने की निशानी माना जाता था। वास्तविकता यह है कि अंग्रेजी भाषा केवल संवाद का एक माध्यम है।
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
webdunia
Publish Date: Wed, 19 Oct 2022 (14:38 IST)
Updated Date: Wed, 19 Oct 2022 (15:23 IST)