पीएम मोदी ने दी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि

Webdunia
सोमवार, 11 दिसंबर 2023 (12:14 IST)
Narendra Modi's tribute to Pranab Mukherjee : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) को उनकी जयंती पर सोमवार को श्रद्धांजलि (Tribute) अर्पित की और कहा कि उनके राजनीतिक कौशल तथा बौद्धिक गहराई ने देश की दिशा को आकार दिया।
 
प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि प्रणब मुखर्जी को मैं उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके राजनीतिक कौशल और बौद्धिक गहराई ने हमारे राष्ट्र की दिशा को आकार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी अंतरदृष्टि और उनका नेतृत्व अमूल्य था। व्यक्तिगत स्तर पर हमारी बातचीत हमेशा समृद्ध रही। उनका समर्पण और ज्ञान हमेशा प्रगति की दिशा में हमारी यात्रा में एक मार्गदर्शक शक्ति रहेगा।
 
वर्ष 1935 में जन्मे मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मुखर्जी का 31 अगस्त 2020 को निधन हो गया था। उन्होंने इंदिरा गांधी, पी.वी. नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया।
 
पश्चिम बंगाल में जन्मे मुखर्जी को 'चलता फिरता इनसाइक्लोपीडिया' (walking encyclopedia) भी कहा जाता था और हर कोई उनकी याददाश्त क्षमता, तीक्ष्ण बुद्धि और मुद्दों की गहरी समझ का मुरीद था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख