भारत के 1.25 लाख स्टार्टअप में से 110 बने यूनिकॉर्न

स्टार्टअप महाकुंभ में बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 20 मार्च 2024 (12:39 IST)
PM Narendra Modi in Startup Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्टार्टअप महाकुंभ में बुधवार को कहा कि भारत में 1.25 लाख से अधिक स्टार्टअप मौजूद हैं, इनमें से 110 यूनिकॉर्न बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 45 प्रतिशत स्टार्टअप की कमान महिलाओं के पास है। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की स्टार्टअप पारिस्थितिकी सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं है, अब यह एक सामाजिक संस्कृति बन चुका है। भारत के युवाओं ने रोजगार मांगने वाले की बजाय रोजगार पैदा करने वाला बनने का रास्ता चुना है। 
 
सही समय पर सही फैसले : उन्होंने कहा कि भारत एक विकसित देश बनने के लिए रोडमैप बना रहा है। सही समय पर सही फैसले हो रहे हैं। मोदी ने कहा कि शोध एवं नवाचार के लिए एक लाख करोड़ रुपए के कोष की अंतरिम बजट में घोषणा की गई है, इससे उदीयमान क्षेत्रों को मदद मिलेगी।
ALSO READ: राहुल गांधी का दावा, देश में कोई स्टार्टअप नहीं बचा है...
तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था : मोदी ने इस मौके पर मोदी ने वादा किया कि वह अपने तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप भारत की प्रगति में बड़ी भूमिका निभाएंगे। स्टार्टअप इंडिया पहल ने नवीन विचारों को मंच दिया और उद्यमियों और उद्यमों को वित्त पोषण से जोड़ा।
ALSO READ: इंदौर के स्टार्टअप विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाले : डॉ. तिवारी
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण कर दिया है, लिहाजा इस क्षेत्र में साधन-संपन्न और वंचित का सिद्धांत काम नहीं कर सकता है। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख