मैं शल्य नहीं भीष्म हूं, क्यों कहा यशवंत सिन्हा ने...

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (13:37 IST)
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी की शल्य वाली टिप्पणी से नाराज भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि वे शल्य नहीं भीष्म हैं।
 
उल्लेखनीय है कि सिन्हा आए दिन केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते रहते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मोदी ने जिन आलोचकों पर निशाना साधा था, उनमें यशवंत सिन्हा भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मोदी ने कहा था कि कुछ लोग महाभारत के शल्य की तरह अर्थव्यवस्था को लेकर निराशा का माहौल पैदा कर रहे हैं।

ALSO READ: क्या खुद को 'कर्ण' समझते हैं नरेन्द्र मोदी...
एक टीवी चैनल से चर्चा करते हुए पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में महाभारत के शल्य का जिक्र किया था, मगर मैं भीष्म हूं और किसी भी कीमत पर अर्थव्यवस्था का चीरहरण नहीं होने दूंगा।
 
हालांकि सिन्हा ने सरकार को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में लोग पूछेंगे कि वादों का क्या हुआ, तो लोग पूछेंगे कि वादों का क्या हुआ? डेढ़ साल का वक्त है, ऐसे में बहुत सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा।
 
रोजगार से जुड़े एक सवाल पर सिन्हा ने कहा कि बड़ी असफलता है। रोजगार बढ़ने के बजाय घटा है। भाजपा के 350 सीटों के लक्ष्य पर सिन्हा ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं हैं, लेकिन मुश्किल आ सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

रामदास अठावले बोले- PoK को वापस लिया जाना चाहिए, ऐसा नहीं हुआ तो और युद्ध होंगे...

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

HPBOSE 10th Result : हिमाचल बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने हासिल किए शीर्ष 7 स्थान

भारत की दृढ़ता का एक निर्णायक क्षण, दुश्मन के लिए चेतावनी है ऑपरेशन सिंदूर

पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध पूरी तरह से द्विपक्षीय रहेंगे : जयशंकर

अगला लेख