Hanuman Chalisa

गोयल ने जेट एयरवेज की 5 प्रतिशत हिस्सेदारी गिरवी रखी

Webdunia
सोमवार, 15 अप्रैल 2019 (22:10 IST)
मुंबई। वित्तीय संकट से जूझ रही विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज के संस्थापक प्रवर्तक नरेश गोयल ने कंपनी की 5.19 प्रतिशत हिस्सेदारी ऋणदाता बैंकों के कंसोर्टियम के पास गिरवी रखी है।

एयरलाइंस ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि गोयल ने 'पुराने/नए ऋण के बदले' कंपनी में उनकी 5.19 प्रतिशत हिस्सेदारी गिरवी रखी है। ये शेयर 11 अप्रैल को गिरवी रखे गए थे।
 
उसने बताया कि गोयल ने अपने हिस्से के शेयरों में से 58,95,704 शेयर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के पास गिरवी रखे हैं। यह कंपनी के कुल शेयर का 5.19 प्रतिशत है।

कंसोर्टियम में एसबीआई के अलावा आईडीबीआई बैंक, सिंडीकेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, कैनरा बैंक, यस बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक शामिल हैं। ये शेयर एसबीआई कैप ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड के जरिए कंसोर्टियम के पास गिरवी रखे गए हैं।
 
इससे पहले 4 अप्रैल को गोयल ने अपने 2,95,16,679 (26.01 प्रतिशत) शेयर पीएनबी के पास गिरवी रखे थे। इस प्रकार अब तक गोयल अपने हिस्से के 3,54,42,183 शेयर गिरवी रख चुके हैं, जो 11 अप्रैल को कंपनी के कुल शेयरों का 31.20 प्रतिशत थे।
 
पिछले कैलेंडर वर्ष की सभी 4 तिमाहियों में नुकसान उठाने वाली एयरलाइंस बैंकों का ऋण चुकाने में भी विफल रही है। ऋणदाता बैंकों के कंसोर्टियम ने समाधान प्रक्रिया शुरू कर दी है और कंपनी की 75 प्रतिशत तक हिस्सेदारी के लिए बोली प्रक्रिया जारी है। कंसोर्टियम के निर्देश पर गोयल और उनकी पत्नी अनिता गोयल कंपनी के निदेशक मंडल से त्यागपत्र दे चुकी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

Lucknow में बड़ा हादसा, कोचिंग-कम-गेमिंग जोन में भीषण आग, 13 लोगों की मौत की आशंका, CM योगी ने रद्द किया अलीगढ़ दौरा

Bharat Bhushan Tiwari : कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

Electric Scooter : बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

'बारिश में गल गया सोना, बंदर उठा ले गए', पुलिस की दलील पर कोर्ट सख्त; 18 साल पुराने मामले ने चौंकाया

अगला लेख