नरसिंह राव ने साबित किया था कि नेहरू-गांधी खानदान से परे भी है उम्मीद

Webdunia
बुधवार, 28 सितम्बर 2016 (10:20 IST)
नई दिल्ली। एक नई किताब में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व पार्टी अध्यक्ष नरसिंह राव के निधन पर अपने मुख्यालय के दरवाजे बंद कर दिए थे और औपचारिक अंतिम विदाई देने से मना कर दिया था क्योंकि राव ने पार्टी पर नेहरू-गांधी परिवार के स्वामित्व को समाप्त करने का अपराध किया था।
 
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू ने अपनी एक किताब में लिखा है कि सिंह एकमात्र कांग्रेसी नेता थे जिन्होंने नियमित रूप से और समर्पण के साथ नरसिंह राव को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया लेकिन वह अपने एक दशक के प्रधानमंत्रित्व काल में राव को भारत रत्न से सम्मानित नहीं कर सके।
 
बारू ने लिखा कि पार्टी एक बार फिर मालिकाना हक बन गई थी। राव की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने साबित किया था कि नेहरू-गांधी खानदान से परे भी उम्मीद है और वह अपने नेतृत्व के लिए भारत रत्न पाने के हकदार थे।
 
उन्होंने कहा कि बीच के सालों में कांग्रेस पार्टी ने पीवी से पल्ला झाड़ लिया। पार्टी की सार्वजनिक स्मृति से एक तरह से उनका नाम हटा दिया गया।
 
पुस्तक ‘1991-हाउ पी वी नरसिंह राव मेड हिस्ट्री’ में बारू लिखते हैं कि जब उनका निधन हुआ तो पार्टी ने अपने मुख्यालय के द्वार बंद कर दिये और एक पूर्व अध्यक्ष को आधिकारिक अंतिम विदाई देने से इनकार कर दिया। उनका अपराध यह था कि उन्होंने आईएनसी पर नेहरू-गांधी परिवार के स्वामित्वपूर्ण नियंत्रण को समाप्त करने के प्रयास किए थे। पीवी का निधन 23 दिसंबर, 2004 को हुआ था। (भाषा)  
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

ममता बनर्जी वोटर लिस्‍ट की जांच पर क्‍यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्‍या है मामला...

क्या दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने बताई सचाई

अगला लेख