NASA ने बताया केरल में आई बाढ़ का बड़ा कारण

Webdunia
बुधवार, 29 अगस्त 2018 (13:09 IST)
केरल में भारी बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस विनाशकारी बाढ़ में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और लाखों लोग बेघर हो गए।

 
 
केरल में आई बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा थी या फिर मानव निर्मित एक बड़ी त्रासदी? अमेरिका की नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने केरल की बाढ़ को लेकर दो तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर बाढ़ से पहले की है और एक बाढ़ के बाद की।

दोनों तस्वीरों को देखने पर साफ लगता कि केरल में बाढ़ ने कितनी तबाही मचाई है। नासा ने जो दो तस्वीरें जारी की हैं उनमें से एक 6 फरवरी की है और एक 22 अगस्त की है।
 
 
नासा का कहना है कि केरल में बांध से जो पानी छोड़ा गया है, उसके कारण ही लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ा। सही वक्त पर सही प्रबंधन नहीं किया गया। अगर सही तरीके से प्रबंधन होता तो इतनी बड़ी तबाही नहीं होती।

नासा के वैज्ञानिक सुजय कुमार के मुताबिक भारी बारिश के बीच बांध से पानी छोड़ना बहुत गलत था। पानी को काफी देर से छोड़ा गया। यहां 20 जुलाई से तेज बारिश शुरू हुई थी, जबकि बाढ़ 8 अगस्त से। जून और जुलाई तक हालात उतने खतरनाक नहीं थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख