कश्मीर में कंपा देने वाली सर्दी

Webdunia
बुधवार, 21 दिसंबर 2016 (08:34 IST)
नई दिल्ली। ओडिशा में दारिंगबाड़ी में न्यूनतम तापमान चार डिग्री रिकॉर्ड हुआ वहीं कश्मीर में कंपा देने वाली सर्दी का दौर चिल्लइ-कलां आने से पहले श्रीनगर और लेह में रात का तापमान और गिर गया है। जबकि दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में पारा सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया।
 
राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और सर्द हवाओं की वजह से दिल्लीवालों को सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री ज्यादा है, जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
 
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से 40 ट्रेनें देरी से चल रही हैं जबकि 13 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
 
‘चिल्लइ-कलां’ आने से पहले सर्दी ने कश्मीर घाटी पर अपनी पकड़ मजबूत की है। गर्मियों की राजधानी श्रीनगर और लेह शहर में मौसम की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई है।‘चिल्लइ-कलां’ 40 दिन का सबसे सर्द दौर होता है और इस दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे ज्यादा होती है। यह बुधवार से शुरू होगा।
 
यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में कल रात का न्यूनतम तापमान और गिरकर शून्य से 5.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के लेह में मौसम की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई है। वहां पारा शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।
 
ओडिशा में कंधमाल जिले के दारिंगबाड़ी में पारा चार डिग्री तक गिर गया और यह राज्य का सबसे सर्द इलाका बन गया और जनजीवन प्रभावित हुआ। पूर्वी राज्य के उंचाई वाले इलाकों से तीव्र सर्दी की वजह से मछलियों और पक्षियों के मरने की खबर है।
 
पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री ज्यादा रहा। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सभी स्कूलों के लिए 15 दिन के सर्दियों के अवकाश की घोषणा कर दी है जो 25 दिसंबर से आठ जनवरी 2017 तक चलेगी।
 
राजस्थान में आज शुष्क दिन रहा और चुरू जिले में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिहार में लगातार चौथे दिन मौसम गर्म रहा। पटना में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

Tejaswi Yadav: क्या बिहार चुनाव में नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का चक्रव्यूह तोड़ पाएंगे तेजस्वी यादव?

महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च

मोनिका कपूर को सीबीआई ने अमेरिका से किया गिरफ्तार, आर्थिक अपराध के बाद 27 साल से थी फरार

LIVE : महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च

गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा, पुल ढहने से 3 की मौत

अगला लेख