कश्मीर में कई दर्शकों ने नहीं किया राष्ट्रगान का सम्मान

Webdunia
मंगलवार, 15 अगस्त 2017 (22:04 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में ज्यादातर लोग राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े नहीं हुए।
 
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा ध्वजारोहण किए जाने के बाद हालांकि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, विधायक, एमएलसी, नौकरशाह और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े हुये। इस मौके पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। अठारह हजार की क्षमता वाले इस स्टेडियम में लगभग तीन हजार दर्शक ही मौजूद थे।
 
यहां पहली बार परेड में भाग ले रही उत्तर प्रदेश पुलिस की टुकड़ी के लिए स्टेडियम में दर्शकों की कम संख्या चौंकाने वाली थी। उत्तर प्रदेश पुलिस दल का नेतृत्व कर रहे पुलिस उपाधीक्षक शिवदान सिंह ने कहा कि राज्य में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में कम लोगों का आना निराशाजनक है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे राज्य में, स्वतंत्रता दिवस उत्सव की तरह मनाया जाता है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बजट सत्र से पहले संसद में पहुंचे पीएम मोदी, कहा गरीब, मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे

महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी पर किन्नर अखाड़े में बवाल, क्या लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर गिरेगी गाज?

अखिलेश को सता रही है महाकुंभ में फंसे लोगों की चिंता, योगी सरकार से की मांग

जापान में भी चला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जादू, बनाई लोगों के दिलों में जगह

ED के छापे के बाद गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के मालिक की पत्नी ने खाया जहर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बताया जिम्मेदार

अगला लेख