TMC नेता का बड़ा आरोप- भाजपा नेताओं ने 'गलत तरीके से' गाया राष्ट्रगान, मचा बवाल

Webdunia
सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (07:38 IST)
कोलकाता। तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने रविवार को दावा किया कि भाजपा नेताओं ने हावड़ा में एक सार्वजनिक रैली में राष्ट्रगान गलत तरीके से गाया, हालांकि भगवा पार्टी ने इस आरोप से इंकार किया है।
 
तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने ट्विटर पर कहा कि देशभक्ति और राष्ट्रवाद का प्रचार करने वाले राष्ट्रगान भी सही ढंग से नहीं गा सके। उन्होंने लिखा, 'यह वही पार्टी है जो भारत के सम्मान और गौरव को बनाए रखने का दावा करती है! शर्मनाक! क्या नरेंद्र मोदी, अमित शाह, भाजपा इस 'राष्ट्र-विरोधी' कृत्य के लिए माफी माँगेंगे?'
 
 
भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य ने हालांकि आरोपों को खारिज किया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रगान पर उसी प्रकार राजनीति कर रही है, जैसे उसने भगवान राम और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मुद्दे पर किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नाई के पोते, मछुआरे के नाती US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 शादियां कीं, जानिए कितना बड़ा है परिवार

महाकाल मंदिर में फिर फिल्‍मी गाने पर रील बनाई युवती ने, भक्‍तों को आया गुस्‍सा

शामली में मारा गया एक लाख का इनामी अरशद 14 साल की जेल काटकर पिछले साल ही हुआ था रिहा

क्या पटपड़गंज में चल पाएगा AAP उम्मीदवार का फ्री कोचिंग का दांव

इंदौर में कचरे की अवैध खरीद फरोख्त करना पड़ा महंगा, कबाड़ी पर लगा 1 लाख का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

राजौरी में रहस्यमयी बीमारी के 3 और मरीज मिले, कंटेनमेंट जोन घोषित

Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस की परेड में शौर्य प्रदर्शन के लिए कौन-कौन होते हैं शामिल?

76वां गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ की परेड से लेकर बीटिंग रिट्रीट तक, जानिए भारतीय गणतंत्र की 26 अनोखी बातें

अमेरिकी नागरिकता पर बवाल, 22 प्रांतों में ट्रंप पर मुकदमा

Republic Day Parade 2025: वंदे मातरम् और जन गण मन में क्या है अंतर?

अगला लेख