5 साल में 70 उपग्रह छोड़ने की जरूरत : इसरो

Webdunia
बुधवार, 22 जून 2016 (22:07 IST)
श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एएस किरण कुमार ने बुधवार को कहा कि अगले 5 साल तक करीब 70 और उपग्रह छोड़ने की जरूरत है। 
श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी34 से एक साथ रिकॉर्ड 20 उपग्रहों के प्रक्षेपण के बाद डॉ. किरन कुमार ने यहां बताया कि वर्तमान में भारत के 34 उपग्रह अंतरिक्ष में विभिन्न कक्षाओं में हैं। इनमें संचार, भू-सर्वेक्षण, नेविगेशन तथा अन्य उपग्रह शामिल हैं। अगले 5 साल में अनुमानत: करीब 70 उपग्रह छोड़ने की जरूरत है। 
 
उन्होंने यह भी कहा कि इसरो वैश्विक रुख के अनुरूप भू-सर्वेक्षण उपग्रहों का आकार कम करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि हम निजी कंपनियों की रणनीति नहीं अपना सकते, क्योंकि हमारी सरकारी जरूरतों के लिए कुछ न्यूनतम आवश्यकताएं हैं।
 
अगले मिशन के बारे में पूछे जाने पर इसरो अध्यक्ष ने कहा कि संगठन स्कैटसैट (या ओशनसैट-3) के प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है। इस उपग्रह का इस्तेमाल मौसम की भविष्यवाणी, चक्रवातों के पूर्वानुमान और ट्रैकिंग सेवाओं के लिए किया जाएगा। इसका निर्माण गुजरात के अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लीकेशन सेंटर द्वारा किया जा रहा है। इसका प्रक्षेपण भी पीएसएलवी प्रक्षेपण यान से ही किया जाएगा। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख