डॉ. राजन थे एक साल से निशाने पर : कांग्रेस

Webdunia
रविवार, 19 जून 2016 (17:58 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन द्वारा दूसरे कार्यकाल के लिए मना करने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस ने रविवार को नरेन्द्र मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की और कहा कि उन्हें 1 साल से निशाना बनाया जा रहा है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार को डॉ. राजन जैसे विशेषज्ञ नहीं चाहिए। गांधी ने ट्विटर पर डॉ. राजन को शुक्रिया भी कहा है। 
 
पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि डॉ. राजन को भाजपा नेता और सांसद पिछले 1 साल से निशाना बना रहे हैं और जिस तरह से भाजपा सरकार ने आरबीआई गवर्नर के साथ बर्ताव किया है, वह दुखदायी है। 
 
पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिंदबरम ने डॉ. राजन के फैसले पर कहा है कि यह निराशाजनक और दुखदायी है, लेकिन आश्चर्यजनक नहीं है। डॉ. राजन पर आधारहीन आरोप लगाए जा रहे हैं। 
 
डॉ. राजन ने शनिवार को आरबीआई के गवर्नर के रूप में दूसरा कार्यकाल लेने से मना कर दिया और कहा कि वे अपने शिक्षण के पेशे में लौट जाएंगे। इससे पहले उनके आरबीआई के गवर्नर के रूप में लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। 
 
भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप है कि डॉ. राजन के निर्णय से भारतीय अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंच रही है। 
 
डॉ. राजन की आरबीआई के गवर्नर के रूप में नियुक्ति कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के शासनकाल में की गई थी और उनका कार्यकाल सितंबर के पहले सप्ताह में समाप्त हो रहा है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या नहीं इस बार गर्मी से मंडराया खतरा हिमलिंग पर पिघलने का, केवल 5 फुट का रह गया

बिहार में अब फिर एक और कांड, कारोबारी के बाद कनिष्ठ अभियंता की चाकू घोंपकर हत्या

BRICS में मोदी की मौजूदगी में ट्रंप पर निशाना, ईरान पर हमले की निंदा

मोदी-शाह या RSS किसकी पसंद का होगा BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष?

बिहार मतदाता सूची विवाद : 3 करोड़ मतदाताओं पर संकट, महागठबंधन का चक्का जाम और चुनाव आयोग का नया निर्देश

अगला लेख