Hanuman Chalisa

जयराम रमेश ने NSA अजीत डोभाल के बेटे से मांगी माफी, जानिए कारण

Webdunia
शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (18:36 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक आपराधिक मानहानि के मामले में दिल्ली की एक अदालत में शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Advisor) अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल से माफी मांगी। विवेक डोभाल ने एक आलेख और उस पर आधारित संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से कथित तौर पर खुद को बदनाम किए जाने के मामले में 'कारवां' पत्रिका और रमेश के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।
ALSO READ: कर्नाटक विधान परिषद में मर्यादा की उड़ीं धज्जियां, कांग्रेस MLC ने सभापति को कुर्सी से खींचकर हटाया
रमेश ने कहा कि उनके बयान एक समाचार पर आधारित थे और तथ्यों का कुछ स्वतंत्र तरीके से सत्यापन कराया जा सकता था। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सचिन गुप्ता ने मामले में सुनवाई की और विवेक डोभाल के माफी स्वीकार करने के बाद कांग्रेस नेता के खिलाफ मामले को समाप्त कर दिया। हालांकि पत्रिका के खिलाफ मामला चलता रहेगा।
 
रमेश ने अदालत में अपने बयान में कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि एक लेख से निष्कर्ष निकालकर ये बयान और आरोप लगाए गए, जो 1 दिन पहले 'कारवां' पत्रिका में प्रकाशित हुआ था। जब मामला आगे बढ़ा तो मुझे लगा कि शायद कुछ स्वतंत्र सत्यापन कराए जा सकते हैं।
 
डोभाल ने दावा किया था कि पत्रिका द्वारा उन पर लगाए गए और बाद में एक संवाददाता सम्मेलन में दोहराए गए आरोप निराधार तथा झूठे हैं। उन्होंने कहा कि इससे उनके परिवार के सदस्यों और पेशेवर सहकर्मियों की नजर में उनकी साख बिगड़ी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

भारत में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA योजना पर सरकार ने जारी किए बड़े दिशा-निर्देश

कौन था White House में फायरिंग करने वाला शख्स और हमले के पीछे क्या था उसका मकसद, कैसे हुई पूरी घटना, कहां थे Donald Trump

अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

अगला लेख