भाजपा ने कहा, सिद्धू से बात की जाएगी

Webdunia
मंगलवार, 19 जुलाई 2016 (00:22 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा की सदस्यता से त्याग पत्र देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि वह क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए इस सितारे से बातचीत करेगी। 
         
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि हम उनसे बात करेंगे कि आखिर उन्होंने यह कदम क्यों उठाया। गोयल ने सिद्धू के इस्तीफे की खबर पर हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें भी केवल इतनी ही सूचना मिली है। 
         
कुछ समाचार टेलीविजन चैनलों ने सिद्धू द्वारा कथित तौर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को लिखे गए उस पत्र की प्रतियां प्रदर्शित की हैं, जिनमें सिद्धू ने पंजाब में कोई भूमिका नहीं दिए जाने पर असंतोष जताया है। 
         
इस बीच आप के पंजाब मामलों के संयोजक सरदार सुच्चा सिंह छोटेपुर ने ट्वीट करके कहा, 'नवजोत सिंह सिद्धू आप से जुड़ने का बहुत-बहुत स्वागत।' (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख