नौसेना का मिग-29 विमान दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचा पायलट

Webdunia
रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (15:33 IST)
पणजी। नौसेना का एक मिग-29 विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबरों के अनुसार विमान में सवार ट्रेनिंग पायलट बाल-बाल बच गया। खबरों के अनुसार सुबह करीब 10.30 बजे यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
 
भारतीय नौसेना के एक बयान के मुताबिक सुबह करीब 10.30 बजे एक ट्रेनिंग पायलट सवार मिग-29 विमान गोवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
नेवी का मिग-29 विमान रूटीन ट्रेनिंग सेशन के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के कुछ ही समय बाद ही विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल के संपर्क कर इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई।
 
इसी बीच विमान क्रैश हो गया। हादसे से पहले इसमें सवार पायलट सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दुर्घटना की जांच के लिए आदेश दे दिए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक के तटीय इलाकों में मूसलधार बारिश और भूस्खलन से 3 लोगों की मौत

सीएम धामी ने की विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत

पीएम से मिलते ही रो पड़े शुभम द्विवेदी के परिजन, क्या बोले नरेंद्र मोदी?

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

UP: मोदी ने की पहलगाम हमले में मारे गए कारोबारी शुभम द्विवेदी के परिजन से मुलाकात, जताई संवेदना

अगला लेख