Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

6 दिन पहले ही हुई थी शादी, हनीमून पर पहलगाम गए नेवी अफसर की आतंकियों ने ली जान

Advertiesment
हमें फॉलो करें navy officer vinay narwal

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 23 अप्रैल 2025 (12:16 IST)
Pahalgam terrorist attack : 6 दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे 26 वर्षीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल अपनी पत्नी के साथ जम्मू कश्मीर के पहलगाम में छुट्टियां मना रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। भारतीय नौसेना ने भी आतंकी हमले में नरवाल की मौत की पुष्टि की है। ALSO READ: Pahalgam : सऊदी अरब दौरा छोड़ दिल्ली लौटे पीएम मोदी, क्या पुलवामा की तरह लेंगे पहलगाम का बदला
 
हरियाणा के करनाल के रहने वाले विनय नरवाल कोच्चि में तैनात लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे। 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी। वे स्विट्जरलैंड में हनीमून की योजना बना रहे थे, लेकिन कम छुट्टियों को देखते हुए उन्होंने कश्मीर जाने का फैसला किया। वे पत्नी संग पहलगाम घूम रहे थे। इसी दौरान आतंकियों की गोली का शिकार बन गए। 
 
नौसेना ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और भारतीय नौसेना के सभी कर्मी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद मृत्यु से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं, जो पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले में मारे गए। हम इस अकल्पनीय दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। ALSO READ: कौन है आतंकी संगठन TRF, जिसने ली पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी?
 
पोस्ट में कहा गया है कि भारतीय नौसेना हिंसा के इस जघन्य कृत्य में अपनी जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के साथ गंभीर एकजुटता प्रदर्शित करती है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं।
पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को पर्यटकों पर आतंकवादियों के सबसे बड़े आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। बैसरन को मिनि स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। 
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मृतकों के शव पहुंचने लगे श्रीनगर, कश्‍मीर छोड़ने की चाह में पर्यटक श्रीनगर एयरपोर्ट पर