Agnipath Scheme : नौसेना को 'अग्निपथ' के लिए मिले 9.55 लाख आवेदन, पंजीकरण की प्रक्रिया हुई समाप्त

Webdunia
गुरुवार, 4 अगस्त 2022 (00:30 IST)
नई दिल्ली। नौसेना को 'अग्निपथ' योजना (Agnipath scheme) के तहत भर्ती के लिए करीब 9.55 लाख आवेदन मिले हैं जिनमें से 82200 महिलाएं हैं। नौसेना की योजना अग्निपथ के तहत इस साल करीब 3 हजार कर्मियों को भर्ती करने की है। योजना के तहत नौसेना में भर्ती के लिए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जनकारी दी। योजना के तहत नौसेना में भर्ती के लिए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है। नौसेना की योजना अग्निपथ के तहत इस साल करीब तीन हज़ार कर्मियों को भर्ती करने की है और उसने एक जुलाई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी।

वायुसेना में करीब तीन हज़ार पदों पर भर्ती के लिए इस योजना के तहत तकरीबन 7.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अग्निपथ योजना की घोषणा 14 जून को की गई थी इसके तहत साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल तक के युवाओं को सशस्त्र बलों में चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा जिनमें से 25 फीसदी को 15 और साल के लिए सेवा में रखा जाएगा।

हालांकि वर्ष 2022 के लिए आवेदन करने की उम्र 23 वर्ष तक है। इस योजना के खिलाफ देश के अलग अलग हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे और इसे वापस लेने की मांग की गई, क्योंकि इसमें नौकरी की गारंटी नहीं है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश. तेजस्वी या प्रशांत किशोर, बिहार चुनाव में किसका पलड़ा भारी, क्या कहता है सी वोटर का सर्वे

आई लव मोहम्मद विवाद में ओवैसी की एंट्री, पूछा इस मुल्क को आप कहां लेकर जाएंगे

गांजा तस्करी के आरोप में पूर्व NSG कमांडर गिरफ्तार, 2008 के मुंबई हमले में दिखाई थी वीरता

चैतन्यानंद सरस्वती की 3 महिला सहयोगी गिरफ्तार, बाबा के कहने पर छात्राओं को धमकाया

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का मामला, पत्नी ने लगाई याचिका

अगला लेख