भारतीय मस्तिष्क का खाका बनाने में जुटे विशेषज्ञ

Webdunia
मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (14:41 IST)
नई दिल्ली। भारतीय न्यूरोसाइंटिस्ट इनसान के मस्तिष्क का भारतीय टेंप्लेट (खाका) बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। 
 
वैज्ञानिकों का कहना है कि इनसान के मस्तिष्क में जाति या प्रजाति के आधार पर भिन्नता होती है। अब उन्होंने दावा किया है कि एक देश में क्षेत्र के आधार पर भी भिन्नता होती है। यह अध्ययन हरियाणा के नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर (एनबीआरसी) में किया गया है।
 
एनबीआरसी में वैज्ञानिकों का समूह भारतीय मस्तिष्क का प्रोटोटाइप तैयार कर रहा है। इसके लिए उन्होंने महिलाओं और पुरुषों के तकरीबन 150 मस्तिष्क के स्कैन का अध्ययन किया। यह एमआरआई स्कैन है, जो देश के विभिन्न हिस्सों से ली गई हैं। प्रमुख शोधकर्ता पर्वत कुमार मंडल का कहना है कि हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से एक व्यक्ति के मस्तिष्क का एमआरआई स्कैन है।
 
पर्वत मंडल का कहना है कि भारतीय आबादी के मस्तिष्क में क्षेत्र, मात्रा और आकार के आधार पर मान लीजिए कि कनाडा की आबादी के मस्तिष्क से भिन्नताएं हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह एक नया आदर्श होगा जो भविष्य में होने वाले अध्ययन का आधार बनेगा। इस अध्ययन को डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
 
वैज्ञानिक काफी समय से विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के मस्तिष्क की तस्वीरों में अंतर की ओर इशारा करते रहे हैं। उन्होंने मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों और न्यूरॉन के घनत्व की ओर भी इशारा किया है। चीन, दक्षिण और कनाडा के अपने टेंप्लेट या खाके बनाए हैं। चीन का टेंप्लेट जहां एक हजार प्रतिभागियों पर आधारित है, वहीं कनाडा का टेंप्लेट तीन सौ प्रतिभागियों के स्कैन पर आधारित है। वहीं भारत में यह संख्या बहुत कम है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव केस को लेकर CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आस्था को कलंकित करने वालों के चेहरे हुए बेनकाब

NCB को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध दवा गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ रुपए की दवाएं जब्‍त

प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश

UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

अगला लेख