Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश में तेजी से बढ़ रहा है साइबर क्राइम, तेलंगाना में 15,000 से ज्यादा मामले

हमें फॉलो करें देश में तेजी से बढ़ रहा है साइबर क्राइम, तेलंगाना में 15,000 से ज्यादा मामले
, बुधवार, 6 दिसंबर 2023 (07:45 IST)
Cyber Crime : देश में साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों तेलंगाना में 2022 में देशभर में सर्वाधिक 15,297 साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए।
एनसीआरबी के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, तेलंगाना में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है, 2020 में 5,024 मामले और 2021 में 10,303 मामले सामने आए थे।
 
आंकड़ों से पता चला है कि 28 राज्यों में से, तेलंगाना में सबसे अधिक साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए, इसके बाद 2022 में कर्नाटक में 12,556 और उत्तर प्रदेश में 10,117 मामले दर्ज किए गए।
 
रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में साइबर अपराध के मामले 2022 में लगभग दोगुने हो गए। ऐसे मामलों की संख्या 2021 में 345 थी जो 2022 में बढ़कर 685 हो गई। 2020 में साइबर अपराध के केवल 166 मामले सामने आए थे।
 
ठगी के इस ट्रेंड में बेरोजगारों के साथ ही नौकरी पैशे वाले लोग भी फंस रहे हैं। लोग कम समय में ज्यादा पैसे कमाना चाहते हैं और साइबर ठग इसी कमजोरी का फायदा उठाकर उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जितने दो युद्धों में नहीं मरे उससे ज्‍यादा भारत में सालभर में जान दे रहे हैं लोग