NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा बोलीं, घरेलू हिंसा मामलों में आई कमी

राष्ट्रीय महिला आयोग ने जारी किए आंकड़े

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (21:03 IST)
  • कोरोना काल में बढ़े हुए थे मामले
  • वर्ष 2019 में 2960 शिकायतें दर्ज कीं
  • 2021 में 6633 मामले आए सामने
NCW President's statement regarding domestic violence cases : राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा (Rekha Sharma) ने कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी की अवधि में आयोग द्वारा घरेलू हिंसा (Domestic violence) को लेकर दर्ज की गई शिकायतों की संख्या बढ़ गई थी, लेकिन अब इसमें कमी आई है।
 
एक सवाल का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि कोविड अवधि के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि हुई और दावा किया कि यह प्रवृत्ति दुनियाभर में देखी गई। उन्होंने कहा, महामारी के दो वर्षों के दौरान (जब लॉकडाउन था) घरेलू हिंसा में वृद्धि हुई थी, लेकिन अब इसमें कमी आई है।
 
उन्होंने कहा, कोविड-19 अवधि के दौरान घरेलू हिंसा में वृद्धि हुई थी और दुनियाभर में यही रुझान दिखाना था। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में जब लॉकडाउन लगाया गया था, तब कुल 23,722 शिकायतों में से घरेलू हिंसा की 5,304 शिकायतें दर्ज की गईं।
 
वर्ष 2019 में आयोग ने 19,730 में से घरेलू हिंसा की 2,960 शिकायतें दर्ज कीं। वर्ष 2021 में दर्ज किए गए कुल 30,864 मामलों में से घरेलू हिंसा की शिकायतों की संख्या 6,633 थी। वर्ष 2022 में दर्ज कुल 30,957 शिकायतों में से 6970 शिकायतें घरेलू हिंसा से संबंधित थीं। वर्ष 2023 में आयोग ने कुल 28,811 मामले दर्ज किए, जिनमें से 6304 मामले घरेलू हिंसा के थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेघालय पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड, केस से जुड़े बड़े अपडेट

शांति वार्ता के बीच रूस का यूक्रेन पर एक रात में सबसे भीषण हमला, 500 ड्रोनों से की बमबारी

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान टली, अब 11 जून को होगी Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, जानिए क्या है कारण

फिर बातचीत के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत की दोटूक, सिंधु जल संधि पर नहीं होगी कोई बात

Chardham Yatra : दुर्घटनाओं के बाद DGCA ने उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवाओं के ऑडिट का दिया आदेश

अगला लेख