एनडीए के प्राचार्य, चार प्राध्यापक एवं अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Webdunia
बुधवार, 6 जून 2018 (16:37 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के प्रोफेसरों की नियुक्ति एवं चयन में धोखाधड़ी के सिलसिले में एनडीए, खडकवासला (पुणे) के प्राचार्य एवं चार प्रोफेसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई आरोपियों के पुणे स्थित आवास एवं कार्यालय परिसरों में छापे मार रही है।


सीबीआई सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि प्राध्यापकों के विभिन्न पदों पर चयन एवं नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर अकादमी के प्राचार्य ओम प्रकाश शुक्ला, राजनीति विज्ञान के एक प्राध्यापक, रसायन शास्त्र एवं गणित के दो सहायक प्राध्यापकों, रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120(बी), 420, 465, 471 तथा भ्रष्टाचार नियंत्रण कानून की धाराएं 13(2) और 13(एक) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

सीबीआई आरोपियों के पुणे स्थित आवास एवं कार्यालय परिसरों में छापे मार रही है। विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। शुक्ला 2011 में पुणे के खडकवासला स्थित एनडीए के प्राचार्य नियुक्त हुए थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Petrol Diesel Prices: आज क्या भाव हैं पेट्रोल और डीजल के, जानिए ताजा कीमतें

टैरिफ-ट्रेड डील के प्रेशर में क्या PM नरेंद्र मोदी ने संसद में नहीं लिया डोनाल्ड ट्रंप का नाम?

खराब मौसम के चलते 2 दिनों के लिए अमरनाथ यात्रा स्‍थगित, राजौरी व पुंछ में स्‍कूल कॉलेज बंद

पीएम मोदी से क्यों निराश हैं पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या?

अगला लेख