NDMC की आज विशेष बैठक, पास होगा राजपथ का नाम कर्तव्य पथ करने का प्रस्ताव

Webdunia
बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (07:40 IST)
नई दिल्ली। राजपथ का नाम 'कर्तव्य पथ' करने के प्रस्ताव को अनुमति देने के लिए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) बुधवार को एक विशेष बैठक करेगी। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है और इसे विशेष बैठक में परिषद के समक्ष रखा जाएगा। ब्रिटिश शासन के दौरान राजपथ को किंग्सवे के नाम से जाना जाता था।
 
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने के प्रस्ताव को अनुमति देने के लिए स्थानीय निकाय की विशेष बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी। एनडीएमसी द्वारा प्रस्ताव पारित होने के बाद इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि अनुमति मिलने के बाद इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक का पूरा क्षेत्र कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा।
 
वर्तमान में जिस रोड पर प्रधानमंत्री का आवास स्थित है, 2015 में उसका नाम रेसकोर्स रोड से बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया। उसी वर्ष, औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग कर दिया गया।
 
वर्ष 2017 में, डलहौजी रोड का नाम बदलकर दारा शिकोह मार्ग कर दिया गया। साथ ही, तीन मूर्ति चौक का नाम बदल कर 2018 में बदलकर तीन मूर्ति हैफा चौक कर दिया गया। हालांकि, अकबर रोड का नाम बदलने के लिए कईं प्रस्ताव आए हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख