नेपाल सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप

Webdunia
सोमवार, 28 नवंबर 2016 (09:36 IST)
नेपाल में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई।  नेपाल के साथ ही बिहार के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 बताई जा रही है और इसका केंद्र नेपाल बताया जा रहा है।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया। नेपाल के नेशनल साइज्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप का केंद्र काठमांडो से करीब 150 किलोमीटर पूर्व में एवरेस्ट क्षेत्र के निकट सोलुखुम्बु जिले में था। भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई।
 
भूकंप पीड़ित हिमालयी देश में अप्रैल 2015 में आए भूकंप के बाद से चार से अधिक तीव्रता के 475 झटके महसूस किए है। जानमाल के किसी प्रकार के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। काठमांडो और मध्य एवं पूर्वी नेपाल के अन्य हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
 
इधर, सोमवार तड़के बिहार पटना, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सूचना के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 5 बजकर 8 मिनट पर बिहार में भूकंप के झटके महसूस किये गए। हालांकि, भूकंप के इस झटके से अभी तक बिहार में जानमाल के नुकसान और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बेतिया और मधुबनी में लोगों ने इसे साफ महसूस किया।

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

एयर होस्टेस की पढ़ाई करने वाली युवती को फंसाया, धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा का मेरठ कनेक्शन, मानसिक-शारीरिक शोषण की पूरी कहानी

अगला लेख