अफ्रीकी नागरिकों पर हमले के आरोप में 5 गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 29 मई 2016 (19:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में अफ्रीकी नागरिकों पर हमला करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस के उपायुक्त ईश्वर सिंह ने दी। 
महरौली में गुरुवार रात को कई घटनाओं में छह अफ्रीकी नागरिक घायल हो गए थे। इस संबंध में पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए हैं। इससे पहले अफ्रीकी नागरिकों के साथ ताजा हिंसक घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और स्थानीय लोगों को विदेशियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील किया जाएगा।
 
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा यह मुद्दा उठाने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल से बात की है। अफ्रीकी नागरिकों ने अपनी सुरक्षा के मसले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की बात कहीं है। राजधानी में पिछले सप्ताह कांगो के नागरिक की हत्या हो गई, जबकि 26 मई की रात को कुछ अफ्रीकी लोगों के साथ मारपीट की गई थी।
 

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

ठाणे में मराठी न बोलने पर फूड स्टॉल के मालिक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

क्या कोरोना वैक्सीन की वजह से हो रही है अचानक मौत, ICMR और AIIMS के अध्ययन में खुला राज

विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में 'क्वाड' ने पहलगाम हमले के दोषियों को दंडित करने का किया आह्वान

Petrol Diesel Prices: 2 जुलाई के लिए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, टंकी भरवाने के पहले जानें नई कीमतें

अगला लेख