बेटी की चाह में लड़कियों का अपहरण करने वाला अजीब सनकी व्यक्ति गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (00:12 IST)
नई दिल्ली। बेटी की चाह रखने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति को पश्चिमी दिल्ली से 2 लड़कियों का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान कृष्ण दत्त तिवारी (40) के रूप में हुई है। पेशे से चालक तिवारी राजौरी गार्डन में रहता है।
 
 
पुलिस ने बताया कि कीर्ति नगर में जवाहर कैम्प के एक निवासी ने शुक्रवार को अपनी 8 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जो पास के ही एक सार्वजनिक शौचालय में गई थी। अगले दिन सुबह लड़की अपने आप सुरक्षित घर पहुंच गई।
 
पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह शौचालय गई थी, जहां एक व्यक्ति ने उसे अपनी बाइक पर अपने घर ले चलने का लालच दिया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि लड़की रातभर उस व्यक्ति के घर में रही और अगली सुबह उसे उसके घर के पास के एक स्थान पर छोड़ दिया गया।
 
लड़की ने यह भी कहा कि आरोपी ने उसे नुकसान नहीं पहुंचाया। भारद्वाज ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और देखा कि एक व्यक्ति लड़की को राजौरी गार्डन के समीप रिंग रोड पर छोड़ रहा है।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोपी ने बताया कि उसके 2 बेटे हैं और वह हमेशा से एक बेटी चाहता था। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उसने लालच दिया और लड़की का अपहरण किया तथा उसे रातभर अपने पास रखा। बाद में उसने यह भी कबूल किया कि करीब 2 महीने पहले उसने हरि नगर इलाके से 8 वर्षीय लड़की का अपहरण किया था। उस समय भी उसने लड़की को 2 से 3 दिन अपने पास रखने के बाद छोड़ दिया था।
 
पुलिस ने बताया कि जब भी तिवारी का परिवार उससे यह पूछता कि लड़कियां कहां से आई हैं? तो वह उन्हें बताता कि लड़की उसके दोस्त की बेटी है, जो बाहर गया हुआ है और उसने लड़की की देखभाल करने की जिम्मेदारी उसे दी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख